2:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन

आगामी त्यौहारों को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी मीटिंग का किया गया आयोजन।


सहसवान (बदायूं) सहसबान बुधवार को आगामी त्यौहारों जैसे महाशिवरात्रि, रमजान और होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी/शांति समिति की बैठक आयोजित की गई हैं। थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने मौलवियों, पुजारियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द, अफवाहों पर लगाम लगाने और नई परंपरा न शुरू करने पर चर्चा की।
बैठक के मुख्य उद्देश्य और निर्णय:
शांति और सुरक्षा: आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई।
त्योहारों पर निर्देश: नई परंपरा शुरू न करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सोशल मीडिया पर नजर: सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री/अफवाहों को साझा न करने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी गई।
लाउडस्पीकर और ध्वनि: लाउडस्पीकर की आवाज को मानक स्तर तक रखने के निर्देश दिए गए।
अनुमति अनिवार्य: धारा 144 के तहत किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है।
बैठकों में सभी समुदायों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.