5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात

बिसौली। शैक्षिक नवाचार एसेसिएशन व ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने जन भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल से शैक्षिक नवाचारों के बारे में चर्चा के अलावा उन्हें शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक में प्रदेश के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विषयगत कविताएं लिखी गई हैं। इस अवसर पर रमेश भाई पटेल, सी ० एल रोज, हितेश भाई पटेल, मनोज कुमार सिंह, सालिक राम, माधुरी रोज, पूर्णिमा गोस्वामी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस