11:06 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर कृषकों को मिलेगा गन्ना बीज

बदायूँ : 11 फरवरी। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बसन्तकालीन गन्ना बुआई का समय सन्निकट है। वर्तमान में जनपद में उपलब्ध पेराई योग्य गन्ना की खरीद जनपद की चीनी मिल के अलावा जनपद की बाहरी चीनी मिलों द्वारा किया जा रहा है। बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु कृषकों के द्वारा स्वीकृत एवं नई प्रजातियों के गन्ना बीज की मांग की जा रही है, जनपद में विभाग के पास इतना बीज उपलब्ध नहीं है कि सभी बुवाई करने वाले कृषकों को बीज की पूर्ति की जा सके, ऐसी दशा में कृषक जितनी बुवाई करने जा रहे हैं उतने क्षेत्र हेतु स्वंय का बीज रोकते हुए चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करें।
उन्होंने बताया कि शोध केन्द्रों से जनपद को को.शा. 13231, यू.पी, 14234, को.शा. 17231, को. शा. 13235, को., 15023 प्रजातियों का 830 कुन्तल बीज आवंटित किया गया है, जिसका वितरण कृषि विभाग के http://upagriculture.com पर कृषकों के पंजीकरण होने पर पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर किया जायेगा। वर्तमान में विभाग के पास आधार व प्राथमिक पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों का चीनी मिल बदायूँ के क्षेत्र में 52500 कुन्तल तथा चीनी मिल बिसौली के क्षेत्र में 80500 कुन्तल अनुमानित बीज उपलब्ध है। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि गन्ना बीज हेतु इच्छुक कृषक ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बदायूँ से मो.न.-7081202506 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस