5:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने यूपी सरकार के बजट को जनविरोधी व दिशाहीन बताया

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बजट को जनविरोधी और दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें आम जनता, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बड़े-बड़े आंकड़ों के जरिए वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश की है। कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय जैसे गंभीर मुद्दों पर बजट में कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विकास के दावों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की है। उनके अनुसार बजट में घोषणाएं अधिक हैं, लेकिन जमीनी हकीकत से उसका तालमेल कम है।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और रोजगार सृजन को लेकर सरकार के दावे वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाते। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कौन-सी ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बजट पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है।

विज्ञापन एक्सप्रेस