राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में बीए प्रथम सेमेस्टर मेज़र और माइनर विषय राजनीति विज्ञान एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि महाविद्यालय द्वारा घोषित कर दी गई है। राजनीति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 फरवरी को एवं वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 14 फरवरी को होगी जिसमें सम्बंधित छात्र छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका सिंह ने बताया है कि उनके विषय की प्रयोगात्मक 14 फरवरी को 11:30 बजे से प्रारम्भ होगी। जिसमें सम्बंधित छात्र छात्राओं को प्रत्येक दशा में प्रवेशपत्र के साथ कॉलेज आना अनिवार्य है।
वहीं राजनीति विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर में मेजर और माइनर विषय के रूप में राजनीति विज्ञान पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को 15 फरवरी को 11 बजे तक महविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि दोनों विषय से संबंधित सभी छात्र छात्रा निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी प्रवेश पत्र एवं प्रयोगात्मक कार्य की फाइल के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अन्यथा की स्थिति में अनुपस्थित होने के कारण एक वर्ष बाद बैक पेपर देना होगा जो आपके लिए कष्टकारी हो सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com