11:31 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रमजान का 29वां रोजा होगा सबसे लंबा, 17 फरवरी को चांद दिखा तो 18 होगा पहला रोजा

संभवतः 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

बदांयू 11 फरवरी।

पवित्र रमजान महीने में इस बार 29वां रोजा सबसे लंबा होगा। इसकी अवधि करीब 13 घंटे 33 मिनट रहेगी। अगर 17 फरवरी को चांद नजर आता है, तो पहला रोजा 18 फरवरी को होगा, वर्ना 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। ऐसे में इस बार रमजान में पांच जुमे पड़ सकते हैं। 30 रोजा होने पर 21 मार्च को ईद होगी।

18 को चांद होने पर पहले रोजा का सहरी का वक्त सुबह 5:25 बजे होगा। इफ्तार का वक्त शाम 6:13 बजे होगा। 29वां रोजा की सहरी का वक्त सुबह 5:02 बजे, इफ्तार शाम 6:31 बजे होगा। हाफिज ने बताया कि कुरआन की दूसरी आयत सूरह अल बकरा में रोजे को फर्ज बताते हुए उसकी अहमियत बताई गई है। शहर मुफ्ती ने बताया कि यह इबादत सब्र और परहेजगारी का महीना है, जिसमें हर बुरे काम से दूर रहकर नेक काम जैसे सदका-जकात (दान) करना होता है।

चांद दिखते ही शुरू होगी तरावीह की नमाज
रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इसके लिए हाफिजों के नाम तय हो गए हैं। मस्जिद में रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.