दिनांक 10 फरवरी 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के सामूहिक गायन से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वंदना ने स्वयंसेविकाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने तथा अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० ऋषभ भारद्वाज ने स्वयंसेवी छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ दिलायी तथा स्वयंसेविकाओं के साथ परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ० अर्चना पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास, उद्देश्य तथा उसके सामाजिक लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। रसायन शास्त्री डॉ० बृजेश कुमार ने स्वयंसेविकाओं को तकनीकी क्षेत्रों में विविध अवसरों से अवगत कराया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० भावना ने स्वच्छता के वास्तविक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि स्वच्छता केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्वयं की सुरक्षा और राष्ट्र के स्वास्थ्य से जुड़ी जिम्मेदारी है। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ० कृष्णा सिंह, निदेशक, होप यूनिटी फाउंडेशन ने युवाओं के लिए उपलब्ध कौशल विकास के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिविर का वातावरण उत्साह, सेवा-भाव और जागरूकता से परिपूर्ण रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

