5:01 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में वन विभाग के चार दरोगाओं ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

उझानी क्षेत्र में घटना को दिया अंजाम, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बदांयू 10 फरवरी।

बदायूं के सहसवान निवासी एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के चार दरोगाओं ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि 10 जनवरी को वह दवा लेने के लिए सहसवान से बदायूं आ रही थी, तभी एक कार में बैठे चार लोगों ने उसे लिफ्ट दी और उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के आस-पास जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की फरियाद को किसी थाने कोतवाली में नहीं सुना गया तो महिला ने कोर्ट की शरण ली।

उझानी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि आरोपी दरोगाओं की पांच माह पहले ही सहसवान रेंज में तैनाती हुई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.