9:20 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एसडीएम ने मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया जोर

बिल्सी।- क्षेत्र के बीएलओ की बैठक मुजरिया स्थित कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने की। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में लंबे समय से चली आ रही तकनीकी एवं तथ्यात्मक विसंगतियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल कड़ी है और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस