।
वीडियो क्लिप दूसरों को दी,वह भी करते रहे ब्लेकमैल कर रेप।
महिला ने कोतवाली पुलिस को दिया शिकायती पत्र, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को जुटी।
उझानी-बदांयू 9 फरवरी।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया,उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे एक साल तक वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे वह डर गई थी।
महिला का आरोप है उसने वीडियो क्लिप दो अन्य लोगों को भी दे दी,वह दोनों भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुके हैं। जब मेने आरोपियों के बताऐ पते पर जाने से इंकार कर दिया तो इन लोगो ने वीडियो क्लिप मेरे पति के मोबाइल पर भेज दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपीयों की तलाश की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

