11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी दहेज में कार ना लाने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी-बदांयू 9 फरवरी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी के मजरा झब्बूनगला निवासिनी दुर्गा देवी पत्नी हर्षित ने दहेज में कार ना लाने पर पति सहित ससुरालपक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दुर्गा का कहना है कि उसकी शादी 4 नवंबर 2022 को बिल्सी के मोहल्ला नंबर 3 निवासी हर्षित के साथ हुई। शुरू से ही ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। एक बार भाई से डेढ़ लाख रूपए भी ले लिए।

दुर्गा का आरोप है ससुर सोहनपाल ,सास राजकुमारी,जेठ योगेश, रोहित, जेठानी पूनम ,देवर केशव व ननद रेनू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिछले 18 महीने से वह अपने मायके में रह रही है अब मालूम पडा है कि हर्षित की दूसरी शादी हो गई है। ससुराल वाले बिना कार के रखने को तैयार नहीं है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस