5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – बीआईएमटी में जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा मनाया गया विज्ञान महोत्सव

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का उद्घोष किया, जिसको पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने’ जय जवान जय किसान जय विज्ञान’ के साथ पूरा किया क्योंकि क्योंकि स्वतंत्रता के बाद हमारे देश के पास पर्याप्त खाद्यान्न नहीं था देश के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया गया हमारे देश में सर सीवी रमन के बाद किसी भी वैज्ञानिक को नोबेल प्राइज नहीं मिला इसलिए विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति करने के लिए जय विज्ञान जोड़ा गया वर्तमान में देश को देश विकसित बनाने के लिए जय अनुसंधान और जोड़ा गया है। हमारा देश विकसित देश बन जाए इसकी दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है यह विचार जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा बीआईआईएमटी कॉलेज बदायूं में आयोजित एकदिवसीय विज्ञान महोत्सव के उद्घाटन भाषा में मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार रावत ने विद्यार्थियों को विज्ञान का महत्व बताते हुए कहा कि हमें किसी प्रतियोगिता की तैयारी हेतु समाचार पत्र अवश्य पढ़ाना चाहिए समाचार पत्र का मुख् पृष्ठ एवं संपादकीय तो अवश्य ही पढ़ना चाहिए जिससे विद्यार्थी सामान्य ज्ञान में अद्यतन रहें।
रिसोर्स पर्सन राजीव भटनागर ने कंप्यूटर एवं मोबाइल के विषय में विशेष जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का आह्वान किया।
रिसोर्स पर्सन शिवम सक्सेना, प्रवक्ता मयंक सक्सेना,जसीर अहमद, विपिन कुमार, कांक्षी गंगवार, मनीषा कुमारी,सौरभ सक्सेना नीतू सिंह ने भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर प्रकाश डालते हुए सर सीवी रमन द्वारा किए गए महान कार्यों एवं रमन रमन प्रभाव की व्याख्या की। बीआईएमटी के डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित करने एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सार्थक प्रयास करने का आह्वान किया। जीलोट पब्लिक स्कूल, उच्च प्राथमिक पाठशाला अफजलपुर दहगवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगत, राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर कि विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा चलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजक एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं विवेक जौहरी ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया था। सर सीवी रमन की इस खोज के लिए उन्हें नोबेल प्राइज प्रदान किया गया। रमन प्रभाव का विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोग किया गया।भारत सरकार द्वारा इस खोज को चिरस्थाई बनाने के लिए 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया इसलिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता बीआईएमटी के डीन डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने करते हुए सभी आगंतुकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर सेप्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस