10:16 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- सांई पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

बिसौली। सांई विहार कालोनी स्थित संकट हरण सांई धाम मंदिर के 17 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर नगर में धूमधाम से सांई पालकी शोभायात्रा निकाली गई। सांईं मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के दबतोरी रोड‌, पुलिस चौकी, मुख्य चौराहा, बुधबाजार होती हुई सांईं मंदिर पर जाकर विसर्जित हुई। जगह जगह नगरवासियों ने सांईं पालकी पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर व्यवस्थापक नीरज वार्ष्णेय ‘सांईं’, देवेश, अर्जुन, दिव्यांशी, खुशबू, संध्या, कृष्ण कुमार, विनोद, भुवनेश आदि का विशेष सहयोग रहा।

(वागीश शंखधार)

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.