2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के तृतीय दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का कार्यक्रम प्रिंसिपल प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की थीम “शिक्षा में स्वास्थ्य का महत्व” रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती एवं मुख्य अतिथि डॉ. रचित कुमार गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।अपने संबोधन में डॉ. रचित कुमार गोयल ने शिक्षा में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शरीर और मन का समन्वय विद्यार्थियों की एकाग्रता, सीखने की क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक विकास से जुड़ी कई उपयोगी गतिविधियाँ भी कराईं, जिससे छात्रों में उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।कार्यक्रम में छात्र स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा एवं प्रीति वर्मा के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.