उझानी-बदांयू 8 फरवरी।
कादर चौक थाने के गांव सुर्खा निवासी रामेश्वर पुत्र नोबत ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र देकर उसके मुर्गी फार्म में आग लगाने का आरोप लगाया है। कहा आग से सबकुछ ख़ाक हो गया जिसमें पांच लाख रुपए का नुक़सान हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामेश्वर द्वारा दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि बीती रात गांव के एक व्यक्ति ने उसके मुर्गी फार्म में आग लगा दी जिसमें उसके दो हजार मुर्गी के बच्चे जल गये जिससे उसे लगभग पांच लाख का नुक़सान हुआ हे।
गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मुर्गी के चूजे व बच्चे जलकर मर गये। रामेश्वर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com