12:41 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में चोरी की घटनाएं रोकने में कोतवाली पुलिस नाकाम।

उझानी में चोरी की घटनाएं रोकने में कोतवाली पुलिस नाकाम।

सिलसिलेवार हो रही घटनाओं के वर्कआउट की दिशा में पुलिस नहीं दिखाई देती सक्रिय।

रात्रि गश्त पर भी लगे सवालिया निशान।

उझानी-बदांयू 8 फरवरी।

बीती रात कछला रोड पर दिव्या माहेश्वरी की कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर उठाकर अज्ञात चोरों ने महंगी शराब की पेटियों सहित 1.40 लाख की नकदी सहित लगभग तीन लाख का सामान ले गये। उझानी कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगने के साथ ही चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकामयाब पुलिस के खिलाफ लोगों में रोष व्याप्त होना लाजिमी है।

कछला रोड पर ही पिछले दिनों मंडी समिति से अज्ञात चोर धान के कट्टे लादकर वाहन से ले गये पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

चार दिन पहले कछला रोड पर सर्राफा कारोबारी की दुकान में चोरी का भी कोतवाली पुलिस कोई सुराग लगाने में कामयाब ना हो सकी। बाइक चोरी की घटनाएं तो आम बात है।——–

पैशेवर लगते हैं चोर-

सीसीटीवी फुटेज बताती है कि बीती रात 3 बजे दिव्या माहेश्वरी की कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चार चोर तीन बजे आकर शटर की एक साइड उठाकर दुकान में अंदर दाखिल होते हैं व कई पेटियां महंगी शराब व नकदी लेकर पांच मिनट में गायब हो जाते हैं, शराब की पेटी भी संभव है किसी वाहन से ही ले गये होंगे। लगता है वह पैशेवर अपराधी हो, रामप्रसाद कोल्डस्टोरेज की मार्केट के चोकीदार ने 112 पुलिस को फोन करने के साथ शराब की दुकान पर टार्च की रोशनी मार दी इससे अज्ञात चोर पुलिस आने से पहले ही निकल लिए।
——–

इससे पहले भी दुकान में चोरी हो चुकी है पुलिस ने कुछ शराब की बोतल बरामद कर एक व्यक्ति को जेल भेजा था, ओर चोरी की घटना का वर्कआउट किया था ?

—–

कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन अमित कुमार निवासी बनबेहटा थाना बिल्सी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप घटना के खुलासे की गुहार लगाई है। लिखा है एक लाख चालीस हजार की नकदी व दो पेटी ब्लेक लेबिल,एक पेटी सिवाज रीगल, दो बोतल ब्लेक डांग,दो बोतल ब्लू लेवल जिसकी एक बोतल की कीमत 17 हजार बताई जाती है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है सभी बदमाशों ने कपड़े से मुंह ढक रखे थे, व एक दूसरे का नाम लेकर कह रहे हैं कि सामने सिवाज रीगल की पेटी उठा, अज्ञात चोर लेकर चंपत हो गये।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस