गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में किया गया। इस शिविर की थीम पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी लोगों को जानकारी दी। यह पूरा कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रीति वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

