।
उझानी-बदांयू 8 फरवरी।
नगर के व्यस्त बाजार कछला रोड पर दिव्या माहेश्वरी की अंग्रेजी शराब की दुकान का बीती रात शटर उठाकर अंग्रेजी शराब की महंगी पेटीयों सहित नकदी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
बताते हैं पिछले चार पांच माह पहले भी दीवार काटकर दो लाख रुपए से ज्यादा का नुक़सान अज्ञात चोरों द्वारा किया गया था।
विवैक माहेश्वरी ने बताया कि रात तीन बजे के आस-पास अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उठाकर महंगी शराब की पेटियों सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लगभग दो से तीन लाख रुपए का नुक़सान हुआ हे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

