2:04 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के मदरशील मैमोरियल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

उझानी बदांयू 7 फरवरी।

मदरशील मेमोरियल अकादमी में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मैनेजर भारत थरेजा द्वारा किया गया और प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर बच्चों के मंगल भविष्य की प्रार्थना की। कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को तिलक लगाया।

अध्यापकगण ने बच्चों को बैच लगाकर उनका स्वागत किया। कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों ने बेहतरीन नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया इस कार्यक्रम में फन गेम भी कराए गए जिसमें फ्री फायर नामक गेम प्रस्तुत कर कक्षा 8 के छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपने अनुभव साझा किये तथा जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। विद्यार्थियों की भावनात्मक अभिव्यक्ति से कुछ देर के लिए माहौल भावुक हो गया। मिस एवं मिस्टर फेयरवेल मे इशिता वर्मा और अथर्व राघव को चुना गया
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, आप सभी ईमानदारी तथा मेहनत को अपना साथी बनाकर आगे बड़े। इस कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपने सीनियर्स को सम्मानित किया तथा नम आंखों से उन्हें विदाई दी। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकओं ने अपनी अपनी प्रस्तुति देकर बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी सभी का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस