12:50 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज के विरोध में प्रदर्शन, मनोज बाजपेयी का पुतला फूंका

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा नूरपुर पिनौनी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और अभिनेता का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वेब सीरीज में ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है और इससे सामाजिक विभाजन बढ़ेगा।
सौरभ दीक्षित और दीपक दीक्षित समेत वक्ताओं ने सीरीज पर रोक लगाने और मनोज बाजपेयी की फिल्मों पर प्रतिबंध की मांग की। प्रदर्शन में छोटू दीक्षित, आशु पाठक, योगेंद्र शर्मा, अनु शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस