जीलाट पब्लिक स्कूल अलापुर रोड बदायूं में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समरेर के ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रद्धा धीरज सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सामूहिक रूप से विज्ञान शपथ ली गई जिसमें संविधान की रक्षा एवं सम्मान करने के साथ-साथ ज्ञान- विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण में करने का संकल्प लिया गया।
जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं विज्ञान व्याख्यान प्रतियोगिता में जीलाट पब्लिक स्कूल प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं प्रथम एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर के विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे।
जीलाट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान एवं विज्ञान गीत के साथ समूह नृत्य कर दर्शकों में समा बांध दिया। इसके अतिरिक्त अंधविश्वासों के विरुद्ध विज्ञान प्रयोग प्रदर्शन के आधार पर लघु नाटिका भी प्रदर्शित की गयी ,जिसमें ढोंगी बाबा की पोल खोलकर उसके द्वारा दिखाए जा रहे चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या की गई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं जिला विज्ञान क्लब संभल के समन्वयक राजू सिंह ने बताया की महर्षि स्वामी दयानंद से ज्यादा अंधविश्वासों का उन्मूलन करने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नहीं हुआ है ,उन्होंने अपने समय में प्रचलित सभी अंधविश्वासों का तर्क सहित खंडन करते हुए सभी से सत्य को ग्रहण करने और असत्य को त्यागने में उद्यत रहने का आह्वान किया।
राजू सिंह ने विभिन्न प्रयोग करके अंधविश्वासों का वैज्ञानिक ढंग से समाधान किया।
पॉलिटेक्निक अलापुर की कंप्यूटर प्रवक्ता मनीषा ने वैज्ञानिक व्याख्यान के द्वारा अंधविश्वासों को छोड़ने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आवाहन किया।
पॉलिटेक्निक अलापुर के मैकेनिकल प्रवक्ता विपिन कुमार ने विद्यार्थियों से विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़ने का आह्वान किया तथा बताया कि पॉलिटेक्निक का प्रशिक्षण प्राप्त करके अच्छा रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।
आशु अंसारी, रेशु अंसारी एवं रूप किशोर ने क्विज का संचालन किया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र के विज्ञान प्रवक्ता अमित शर्मा, शिवम सक्सेना एवं जसवीर सिंह ने विज्ञान पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किया।
छात्र सैमुअल सिंह,तेजस बौद्ध, तल्हा मेहताब,शिवांश राघव ने रासायनिक प्रक्रियाओं के द्वारा एक वैज्ञानिक लघु नाटिका प्रदर्शित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीलाट पब्लिक स्कूल की निदेशक रश्मि दीक्षा सिंह ने की। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने करते हुए बताया की दिनांक 9 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पावन उपलक्ष्य में एक दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन बी आई एम टी ककराला रोड बदायूं पर संपन्न होगा जिसमें क्षेत्रीय विज्ञान अधिकारी श्री सुरेश चंद्र शर्मा निरीक्षण एवं अनु श्रवण करेंगे। प्रतिभागियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

