राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती, महाविद्यालय सचिव गौरव रस्तोगी, अध्यक्ष विशाल रस्तोगी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा की गई। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को समाज की कुरीतियों और बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव होता है तथा कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना आज की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं और उन्होंने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल से आमंत्रित मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार ने कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इसके लक्षण, कारण, उपचार तथा बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर पहचान होने पर यह रोग पूर्णतः ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम के उपरांत एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा कुष्ठ रोग जागरूकता हेतु एक शपथ लिया गया और साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसके माध्यम से आमजन को इस बीमारी के प्रति सचेत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा एवं मिस अवनिशा वर्मा द्वारा किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com