2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज: जिन्दा गाय को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे प्रधान समेत ब्लॉक के अधिकारियों ने नहीं सुनी चीखती गाय की आवाज

दातागंज:जिन्दा गाय को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे प्रधान समेत ब्लॉक के अधिकारियों ने नहीं सुनी चीखती गाय की आवाज।

उसावां: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनबाैसारी के मजरा फुलचियाई में एक जिंदा गाय को कुत्ता और पक्षी नोच नोच कर खा रहे हैं। फुलचियाई निवासी पवन सिंह ने देखा कि गाय को कुत्ते नोच रहे हैं तो इसकी सूचना प्रधान प्रधान पति को दी। प्रधान पति ने कहा हम इसमें कुछ नहीं कर सकते आपको जैसा उचित लगे वैसा करो। इसके बाद इसकी सूचना 1962 पर दी गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने संज्ञान लेने से इंकार कर दिया। तत्पश्चात इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान, सचिव तथा ब्लॉक के अधिकारी सीवीओ व पुलिस ने कोई भी कार्यवाही करने से मना कर दिया आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल उचित कार्यवाही की मांग की है।
रिर्पोट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.