संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन सलारपुर मंडल के कार्यक्रम स्थल का जिला प्रचारक एवं समिति के अध्यक्ष अनेक पाल सिंह, सचिव जोगेंद्र सिंह पटेल एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सदस्य जगपाल द्वारा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर भूमि पूजन पर अवधेश पटेल आर्यन पटेल दिलीप कुमार धनपाल सिंह विवेक राठौर राजेंद्र सिंह अन्य कई हिंदू समाज के वरिष्ठ और सम्मानित लोग उपस्थित रहे।इस निमित्त प्रचार प्रसार के वहान को जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं एवं प्रांतीय सदस्य और अन्य समिति के सदस्य और ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रचार वाहन को ओम का ध्वज दिखाकर रवाना किया गया ।सम्मेलन का उद्देश्य समस्त जातियां में समानता का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया है। जिला प्रचारक भारत जी के द्वारा अवगत कराया की प्रस्तावित 10 फरवरी दिन मंगलवार को ग्राम सिलहरी में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुमुक्ष जी महाराज वरिष्ठ कथा वाचक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक आदरणीय शशांक भाटिया जी उपस्थित रहेंगे और उनके उद्बोधन के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com