बदायूँ : 06 फरवरी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी-2026 से 02 दिवसीय एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड देहरादून कम्पनी द्वारा जिला बदायूॅ के 15 ब्लाकों में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाईजर व सुरक्षा अधिकारी की भर्ती का 30 दिनों का रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार शिविर में 01 कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। इस रोजगार शिविर के अन्तर्गत ब्लाक सालारपुर, एवं ब्लाक उझानी में एच0आर0 श्री नरेन्द्र कुमार द्वारा सुरक्षा गार्ड के पद पर 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। ब्लाक कादरचौक एवं ब्लाक म्यॉउ में एच0आर0 श्री नरेन्द्र कुमार द्वारा 25 अभ्यर्थियों का सुरक्षा गार्ड के पद पर चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि ब्लाक उसावॉ परिसर में दिनांकः-06/07.02.2026 को ब्लाक जगत परिसर में दिनांकः-09/10.02.2026 को ब्लाक बजीरगंज परिसर में दिनांकः-11/12.02.2026 को ब्लाक बिसौली परिसर में दिनांकः-13/16.02.2026 को, ब्लाक आसफपुर परिसर में दिनांकः17/18.02.2026 को, ब्लाक सहसवान परिसर में दिनांकः19/20.02.2026 को, ब्लाक दहगवॉ परिसर में दिनांकः21/23.02.2026 को, ब्लाक इस्लामनगर परिसर में दिनांकः24/25.02.2026 को, ब्लाक अम्बियापुर परिसर में दिनांकः26/27.02.2026 को, ब्लाक दातागंज परसिर में दिनांकः28/05.03.2026 को, ब्लाक समरेर परिसर में दिनांकः06/07.03.2026 को सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती की जा रही है। अधिक से अधिक संख्या में अभ्यर्थी ब्लाकों में पहुॅचकर रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की नौकरियों में सुनहरा अवसर पायें। इस रोजगार मेलें में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आई0टी0आई0 एवं जी0टी0आई0 उत्तीर्ण समस्त ट्रैडों के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह येजना उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

