8:13 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भारत का स्कोर 300 पार, विहान-वेदांत क्रीज पर

34वें ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 300 पार हो गया। विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों साझेदारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत का चौथा विकेट गिरा, विहान मल्होत्रा आउट
35वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स मीटो ने बेन डॉकिन्स के हाथों कैच कराया।

विहान आउट होने से बचे
28.1 ओवर में फरहान अहमद की गेंद पर विहान मल्होत्रा कैच आउट होने से बचे। फरहान के कैच को तीसरे अंपायर ने जांचा। देखा गया कि फरहान के हाथ में गेंद पर पूरा नियंत्रण था या नहीं और क्या गेंद जमीन को छू रही थी।

कुछ एंगल में गेंद का हल्का सा हिस्सा जमीन से लगता दिखा। हालांकि, जब फरहान खड़े हुए, तब उन्होंने गेंद को जमीन पर दबाया, लेकिन उस वक्त भी वह कैच लेने की प्रक्रिया में ही थे।

फरहान अहमद के ओवर से 3 रन आए
31वें ओवर में फरहान अहमद ने महज 3 रन दिए। तीनों रन सिंगल से आए। वैभव का विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का रन रेट कम हुआ है।

राल्फी अल्बर्ट के ओवर से 2 रन आए
32वें ओवर में राल्फी अल्बर्ट ने महज 2 रन दिए। ओवर की पहली और 5वीं बॉल पर सिंगल आया। शेष गेंदें डॉट रही। भारत के वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा क्रीज पर हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.