वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदायूँ में उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि पदोन्नति के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि पदोन्नत अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
पदोन्नत अधिकारीगण का विवरण:
1. निरीक्षक श्री नासिर खां (थाना कुंवरगांव)
2. निरीक्षक श्री रामनाथ कनौजिया (थाना अलापुर)
3. निरीक्षक श्री सूपेन्द्र मलिक (थाना वजीरगंज)
4. निरीक्षक श्री रजनीश कुमार (थाना सहसवान)
5. निरीक्षक श्री अमरपाल सिंह (सम्बद्ध यू0पी0पी0सी0एल0)
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com