।
डीवीआर सहित 50 हजार का माल ले गये अज्ञात चोर
उझानी- बदांयू 5 फरवरी।
नगर के मौहल्ला बाजार कलां के रहने वाले किशोर वर्मा की गऊशाला रोड पर शनिदेव मंदिर के समीप रुद्र ज्वैलर्स एंड क्लाथ स्टोर के नाम से प्रतिष्ठान है। बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
आज दुकान खोलने गये किशोर वर्मा ने शटर उठाया तो चोरी का एहसास हुआ। चोर झीने का कुंडा हटाकर नीचे आऐ व सीसीटीवी की डीवीआर सहित 50 हजार रुपए का सामान ले गये पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

