वजीरगंज बदायूं
विकासखंड वजीरगंज के गांव खुर्रामपुर भमोरी मे 3 साल बाद एक बार फिर से ग्रामीण और किसानों ने एकत्र होकर फसल की बर्बादी कर रहे गोवंशों के लिए गांव के ही जूनियर स्कूल में बंद कर दिया सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने प्रधान को बुलाकर गायों को गांव की ही गौशाला में भेजा है जबकि अन्य गोवंशों को एक बार फिर से छोड़ दिया गया है
कड़ाके की ठंड में जहां अन्नदाता अपने खेत की रखवाली के लिए खेतों पर दिन रात मुस्तैद रहा है उसके बावजूद भी छुट्टा गोवंश जरा सी ही देर में पूरे खेतों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं इससे तंग आकर अन्नदाताओं छूट्टा गोवंशों को घेर कर गांव के ही जूनियर स्कूल में बंद कर लिया इससे 3 साल पहले भी ग्रामीणों ने छूट्टा गोवंशों से तंग आकर इन्हे गांव के प्राइमरी विद्यालय में बंद कर लिया था उसे वक्त तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में गौशाला के निर्माण की बात कही उसके बाद ही गांव के लोगों ने गोवंशों को मुक्त किया उसके बाद गांव में गौशाला का निर्माण हो गया लेकिन उसमें 20 25 ही गायों को रखा गया है जबकि गांव के आसपास क्षेत्र में काम से कम 300 से 400 छोटा गोवंशों का आतंक रहता है इससे अजीज आकर एक बार फिर से गांव के किसानों ने एकत्रित होकर छुट्टा गोवंशों को स्कूल परिसर में कैद कर दिया सूचना पर वजीरगंज पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और गोवंशों में से गायों को गांव की ही गौशाला में भेजने का काम किया गया है तब कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com