बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मृत ग्राम हरदासपुर निवासी महेश पुत्र धर्म सिंह उम्र 30 वर्ष घर से अपने खेत पर जा रहा था। रेलवे पटरियां पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

