11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मेगा विधिक सहायता शिविर से पहले 09 व 16 फरवरी को लगेंगे लघु शिविर

बदायूँ : 04 फरवरी। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर के आयोजन को सफल बनाये जाने के दृष्टिगत आयोजन से पूर्व 09 व 16 फरवरी 2026 को केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार व अधिक से अधिक संख्या में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु साप्ताहिक लघु शिविरों का आयोजन कराए जाएंगे।
उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर के आयोजन को सफल बनाये जाने के दृष्टिगत आयोजन तिथि से पूर्व 9 व 16 फरवरी 2026 को केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार व अधिक से अधिक संख्या में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु साप्ताहिक लघु शिविरों का आयोजन करायें एवं लघु शिविरों के सम्बन्ध में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त समस्त अधिकारी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर हेतु 28 नवम्बर, 2025 से विभाग द्वारा लाभान्वित कराये गये एवं कराये जाने वाले पात्र लाभार्थियों की सूची भी 16 फरवरी 2026 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करायें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.