बदायूं के नूरनगर कोड़िया गांव में शब-ए-बारात की रात मोहम्मद नवी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय पूरा परिवार कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने और रोशनी करने गया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज के पास जलाई गई मोमबत्ती गिरने से आग भड़की, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग में मजदूर परिवार का वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सारा सामान जलकर राख हो गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

