8:55 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के पंडित बंशीधर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने किया शुभारंभ।

उझानी-बदांयू 4 फरवरी।

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में आज तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओ का शुभारंभ सचिन अग्रवाल बंटी मंडल अध्यक्ष भाजपा ने रिविन काटकर किया ।

विद्यालय प्रबंधक अवनीश कुमार ने उनका बैज लगाकर स्वागत किया । इस अवसर पर सचिन अग्रवाल ने बच्चों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया ।

खेल के प्रथम दिन गोला फेक व चक्का फेक प्रतियोगिता कराई गई । इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
चक्का फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुलसबा कक्षा आठ और द्वितीय स्थान पर अक्षरा कक्षा आठ तथा तृतीय स्थान पर महक कक्षा आठ रही ।
गोला फ़ेक प्रतियोगिता छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर अमन कक्षा छ, द्वितीय स्थान पर कृष्ण गोपाल कक्षा सात ,तृतीय स्थान पर रिदान कक्षा आठ और आदित्य प्रताप सिंह कक्षा सात रहे ।
छात्रा वर्ग में गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कनक कक्षा छ,द्वितीय स्थान पर अंशी शर्मा कक्षा छः ,तथा तृतीय स्थान पर मारिया कक्षा छः, तथा महक कक्षा आठ रही।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.