श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का एकदिवसीय प्रांतीय अवलोकन कार्यक्रम संपन्न
प्रांतीय समय दानी कार्यकर्ताओं ने शैक्षिक, व्यवस्था एवं कार्यालय का किया अवलोकन
बदायूं, मीरा चौकी स्थित विद्या भारती विद्यालय श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का आज प्रांतीय योजना अनुसार एक दिवसीय अवलोकन समय दानी कार्यकर्ताओं ने किया.
विद्यालय का अवलोकन कार्यक्रम प्रातः काल वंदना सत्र से शुरू हुआ. प्रांतीय समय दानी कार्यकर्ता अमृतपाल सिंह एवं गुरचरण मिश्रा ने शिक्षण व्यवस्था, आर्थिक पक्ष ,नियोजन ,क्रियान्वयन ,सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता ,संस्कार केंद्र एवं विविध समूह की बैठक के आधार पर विद्यालय का अवलोकन किया .

अवलोकन समिति के सदस्य अमृतपाल सिंह ने कहा- विद्या भारती के विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं संस्कार के साथ-साथ शारीरिक मानसिक नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षण पद्धति के अनुसार शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. विद्या भारती विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में समाज में उच्च स्थान पर कार्य कर रहे हैं.
आगंतुक अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कराया.
वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया.
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय, प्रवेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

