2:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नगर पालिका सभागार में जनसुनवाई का आयोजन

बिसौली। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पालिका सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। सोमवार को संभव कार्यक्रम में ईओ रवि यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रत्येक समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंच सके। इस दौरान मशकूर खान, राजीव कुमार, सभासद एड. अभीक्ष पाठक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस