थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कासिमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीएनसी पानी टंकी कंपनी का सामान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पानी की टंकी का सामान लेकर आया ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। रामकली पत्नी थम्मन उम्र करीब 70 वर्ष निवासी ग्राम कासिमपुर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कुंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में लिया
थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

