इस्लामनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम व्यौर कासिमाबाद में धूमधाम से आज प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
माह के महीने के अंतिम दिवस पर गांव में धूमधाम से अबीर गुलाल के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। पूरे गांव की महिलाएं औरतें वह बच्चे इस प्रभात फेरी में शामिल हुए। प्रभात फेरी में राधा कृष्ण डांस, व काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। राधे कृष्णा व भगवान श्री राम का नाम लेते हुए लोग गांव के प्रमुख मार्गो व मंदिर मंदिर घूम कर राम भजन करते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। इस अवसर पर गांव व क्षेत्र के काफी ग्रामीण भी इस प्रभात फेरी में शामिल हुए। सर्वेश सिंह, मोहित सिंह, ललतेश, जयवीर, गोविन्द शर्मा, मीनू पहलवान, चुन्नी लाल शर्मा, नत्थू प्रजापति सहित आदि श्रद्धालु भक्तों का बिशेष सहयोग रहा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

