🌷साप्ताहिक सत्संग
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी ग्राम में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ करते हुए कहा “नाम राम धर लेने से यदि व्यक्ति सदाचारी हो जाते तो फिर रामपाल रामरहीम आसाराम जेल की हवा ना खाते !भगवान राम का नाम लेते हैं काम रावण वाले करते हैं तो उद्धार कैसे होगा ? समाज में ऐसे व्यक्ति निंदा के पात्र बनते हैं ।भगवान राम की सच्ची पूजा यही है कि हम सदाचारी हों, माता-पिता के सेवक हो, बुजुर्गों का गुरुओं का आदर करने वाले हों , अपनी पत्नी के प्रति वफादार हों तथा चरित्रवान हों ! आचार्य संजीव रूप में आगे कहा “हमारे अनेक शत्रु हमें घेरे हुए हैं जो हमें सुखी नहीं होने देते ! उन शत्रुओं में पहला शत्रु आलस्य है ,दूसरा हमारा अहंकार है , तीसरा दिखावे की जिंदगी चौथा आय से अधिक खर्च !प्रश्रय आर्य ने भजन गया शरण प्रभु की आओ रे यही समय है प्यारे ! आज के यजमान राकेश आर्य और उनके धर्मपत्नी रहे ! कार्यक्रम में विचित्रपाल सिंह, पंजाब सिंह, श्रीमती कमलेश रानी ,श्रीमती संतोष कुमारी,श्रीमती रेखा रानी ,श्रीमती सरोजा देवी , तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

