4:38 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में 65 बर्षीय बुजुर्ग महिला की बेटे के दोस्त ने कर दी हत्या

सहसवान में 65 बर्षीय बुजुर्ग महिला की बेटे के दोस्त ने कर दी हत्या

सहसवान बदायूं 1 फरवरी।

बदायूं के सहसवान के मोहल्ला जहां गीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या उसी व्यक्ति ने कर दी, जिसे देखभाल के लिए छोड़ा गया था। आरोपी बरेली निवासी भोलानाथ ने महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या कर दी। शव पर दांत से काटे जाने के निशान थे, जबकि उंगलियां भी चबाई गई थीं।

पुलिस ने आरोपी भोलानाथ को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि भोलानाथ पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने अपने पिता मोहनलाल की भी हत्या की थी और अब दोस्त की मां की हत्या कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस