10:15 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान से युवती लापता, छात्र पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सहसवान से युवती लापता, छात्र पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप।

सहसवान बदायूं 1 फरवरी।

बदायूं के सहसवान में एक 22 वर्षीय युवती लापता हो गई है, जिसके पिता ने एक कॉलेज छात्र पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती अपने साथ सोने के कुंडल, चांदी की दो तौड़िया और एक नोस पिन भी ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है ।

युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी बिना बताए घर से गायब हो गई। परिवार को रात करीब 1 बजे उसके लापता होने का पता चला। युवती के पिता ने युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी नंबर बंद आ रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस