बदायूँ : 31 जनवरी। वरिष्ठ, कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मा० वित्त मंत्री उ०प्र०, सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को ऐसे पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर जिनकी मृत्यु माह जनवरी, 2026 में हुयी हो, की आत्मा की शान्ति हेतु पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक शोक सभा वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें मृत पेंशनरों की आत्मा की शान्ति के लिये 02 मिनट का मौन धारण किया गया।
शोक सभा में पेंशन यूनियन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित पेंशनरों से यह भी अनुरोध किया गया कि भविष्य में यदि किसी पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु की सूचना के सम्बन्ध में कोषागार में सूचित करने हेतु पेंशनरों को जागरूक किया जाये, ताकि ससमय उनकी पेंशन कोषागार द्वारा बन्द करते हुये अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा पेंशन यूनियन के अध्यक्ष अनीस अहमद, रामकुमार शर्मा तथा रामबहादुर, सहायक कोषाधिकारी, मोहित रस्तोगी, पेंशन लेखाकार, भूपसिंह, पेंशन लेखाकार, दिव्या शुक्ला, पेंशन लेखाकार, आदि उपस्थित हुए।
—-
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

