2:28 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

खितौरा में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

खितौरा में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

उघैती(बदायूं)क्षेत्र के प्राचीन देवी मंदिर खितौरा के प्रंगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन मुख्यअतिथि दिव्यानन्द योगिराज ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर भारत को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता नत्थू लाल शर्मा और संचालन भुवनेश गुप्ता ने किया सम्मेलन में खितौरा के अलावा रियोनाई,उघैती सहित आसपास के गांव से विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मयंक राज ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज आपस में बंटा हुआ है। मानव कल्याण के लिए हिंदू समाज को एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा हमें अपनी शिखा,जनेऊ और सनातन परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक घर में ॐ स्वस्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों और तुलसी का पौधा रखने का भी आह्वान किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात है।उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों पर ना जा पाने की स्थिति में अपने माता-पिता की सेवा करने का आग्रह किया।उन्होंने परिवार को एकजुट रखने और धार्मिक सांस्कृतिक संस्कार देने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में ममता महेश्वरी प्रवक्ता जनता आदर्श इंटर कॉलेज खितौरा ने भी अपने वक्तव्य से लोगों को प्रभावित किया। सम्मेलन का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि हिंदुत्व मानवता और विश्व कल्याण पर आधारित एक सनातन विचारधारा है और इसे जीवित रखने के लिए समाज को जागृत होना होगा। एक संगठित और संस्कारयुक्त सामाज ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर कर सकता हैं।कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।इस अवसर पर शरद कुमार, आरडी शर्मा, संतोष सिंह, बलभद्र सिंह, दलबीर सिंह, भुवनेश गुप्ता,सचिन भारद्वाज, मयंक गुप्ता, तेजेंद्र सोलंकी, योगेश गोरी गिरी, सतेंद्र सिंह, कमल गुप्ता, राम खिलाड़ी सिंह, अंकुश सिंह, हर्षित गुप्ता, चिराग गुप्ता, अंकित दीक्षित, गौरव मदन लाल यादव, नवल किशोर, यश भारद्वाज, अक्षत भारद्वाज, गौरव भारद्वाज, नितिन प्रताप लोकेश पाल,सुनील राणा और अमन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस