12:35 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मनरेगा योजना से बापू महात्मा गांधी का नाम हटाना बापू का अपमान – ओमकार सिंह

कांग्रेस द्वारा लाई गई मनरेगा योजना से बापू महात्मा गांधी का नाम हटाना बापू का अपमान ओमकार सिंह
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया बापू महात्मा गांधी को याद
बदायूं 30 जनवरी 2026 पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में स्थानीय बदायूं गांधी ग्राउंड में महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष 10:58 पर 2 मिनट का मौन धारण करके कांग्रेस जनरल ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
तदोपरांत 11:00 बजे से मनरेगा कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में मनरेगा योजना से बापू महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस जनों ने सायं 4:00 बजे तक महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाई गई मनरेगा योजना से बापू महात्मा गांधी का नाम हटाना उनका अपमान तो है ही है अपितु देश के करोड़ों बापू गांधी के अनुयायियों को भी अत्यंत अपमानजनक लगा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहेशहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता सुरेश राठौर ने बापू गांधी को नमन करते हुए कहा कि आज हम देश में जो स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं वह केवल बापू गांधी की ही देन है।
मनरेगा कोऑर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक सिंह ने कहा कि मनरेगा से बापू गांधी के नाम हटाने के साथ-साथ जो इसका प्रारूप बदल गया है उससे गरीब मजदूर का हक छीना जाना सुनिश्चित है अतः इस योजना को अपना पुराने प्रारूप में ही सरकार को लाना चाहिए।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी की सचिव आयशा ने भी महात्मा गांधी को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष बन्ने खां, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, राम प्रकाश ,नरेंद्र कुमार,पप्पू फारुकी, शराफत हुसैन हसन खान, नरेश पाल, महेंद्र सिंह नेत्रपाल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस