सत्य-प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है भागवत कथा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। कथा के समापन के उपरांत गांव में दोपहर एक बजे से मंदिर परिसर के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कथावाचन संत जितेंद्रदास विश्वामित्र पिछले 19 जनवरी से निरंतर कथा सुनाई जा रही है। उन्होंने कथा का सार बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें सत्य, प्रेम और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आज समाज को आपसी भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में धर्म और नैतिक मूल्यों को उतार ले, तो समाज स्वतः ही सशक्त और समरस बन सकता है। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। समापन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कथा के समापन पर यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के लोगों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में विशाल माहेश्वरी, डा.किशनपाल सिंह, वरुण शंखधार, पूरन सिंह, अर्जुन सिंह, वीरपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, विनोद मिश्रा, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, मनुराज सिंह, अर्जुन कश्यप, मुनेंद्र सिंह, पप्पू प्रजापति, राजकुमार माहेश्वरी, अमरपाल पाली, गोविंद शर्मा, छोटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, सिंटू दीक्षित, अभिषेक भाटी, रामबाबू शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
