10:09 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

लाठी-डंडों से पीट पीट कर किया घायल

,

सहसवान (बदायूं) सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुजातगंज बेला गांव में 27 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे एक परिवार पर हमला किया गया। इशरक अली के घर में घुसकर चार लोगों ने उनकी पत्नी, बेटी और पुत्रवधू को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटकर घायल कर दिया।इशरक अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी फात्मा अपने घर पर परिवार के साथ बैठी थीं। तभी गांव के आले नवी, साहिब अली, साजिद और गैस मोहम्मद लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब फात्मा ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी साहिब अली ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।यह वार फात्मा के सिर में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। सिर में खुली चोट आई। जब इशरक अली की बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी मुबारक ने उस पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इसके बाद, पुत्रवधू यासमीन पत्नी जुल्फिकार ने भी बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।मारपीट के दौरान फात्मा और यासमीन के कानों से सोने के झुमके गिर गए, जो बाद में नहीं मिले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए आए, तो हमलावरों ने उन पर पथराव कर दिया। आरोपी तीनों महिलाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घायल महिलाओं के शरीर पर कई खुली और गुम चोटें आई हैं। इशरक अली जब अपनी पत्नी और अन्य परिजनों को लेकर सहसवान थाने आ रहे थे, तो आरोपियों ने रास्ते में भी उन्हें घेरने की कोशिश की। इशरक अली किसी तरह बचते हुए थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस