गोल्ड के बाद अब चांदी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 30 दिनों में चांदी की कीमत औसतन हर दिन 4,693 रुपये बढ़ी है।
1 जनवरी को चांदी का भाव 2,29,250 रुपये प्रति किलो था, जो 14 जनवरी तक बढ़कर 2,77,512 रुपये हो गया। वहीं 28 जनवरी को चांदी का दाम 3,58,267 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।
लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब चांदी भी आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। गरीब और मध्यम वर्ग, जो सोना नहीं खरीद पाता था, चांदी के गहनों से ही जरूरत पूरी करता था, लेकिन अब वह विकल्प भी मुश्किल होता जा रहा है।
उधर, गोल्ड का दाम भी बढ़कर 1,63,827 रुपये तक पहुंच गया है। साल 2007 में सोना 10 हजार रुपये और 2020 में करीब 40 हजार रुपये था। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में गोल्ड की कीमत 1,90,000 रुपये तक जा सकती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
