5:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- गल्ला मंडी स्थित ब्रह्मदेव स्थान का जीर्णोद्धार

सुंदरकांड पाठ के साथ हनुमान प्रतिमा की स्थापना
बिल्सी। नगर की गल्ला मंडी में स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव स्थान का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। जीर्णोद्धार के उपरांत सबसे पहले गल्ला व्यापारियों द्वारा विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के बाद भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को नवनिर्मित भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापना के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर यहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में गल्ला मंडी के समस्त व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा। व्यापारियों ने बताया कि ब्रह्मदेव स्थान का जीर्णोद्धार लंबे समय से अपेक्षित था, जिसे अब सभी के सहयोग से पूर्ण कराया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस