बदायूं: ब्लॉक प्रमुख के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने सरकार को घेरा
बदायूं में उझानी के ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य के केदारनाथ, बद्रीनाथ और अयोध्या को लेकर दिए गए बयान से सियासी विवाद तेज हो गया है। सपा सांसद आदित्य यादव ने इसे समाज में अशांति फैलाने वाला बताते हुए सरकार पर जिम्मेदारी डाली है। वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बयान से अनभिज्ञता जताई है। हिंदू संगठनों और आरएसएस से जुड़े नेताओं ने भी बयान की निंदा की है। मामले को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने माफी मांगी है, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
