4:37 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

एसआईआर प्रक्रिया में भेदभाव से पूरे जनपद में रोष:- ओमकार सिंह

ब्लॉक सहसवान के ग्राम सरैया में कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ लगाई चौपाल

कांग्रेस द्वारा लाई गईमनरेगा योजना गांव गरीब और मजदूरों को वरदान थी:- सुनीता सिंह
आज दिनांक 27/01/026 को कांग्रेस नेताओं ने ब्लॉक सहसवान के ग्राम सरैया में ग्रामीणों के साथ चौपाल कर एसआईआर जागरूकता/मनरेगा योजना बचाने के वार्ता की। कांग्रेस नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला प्रवक्ता उपासना चौहान, जिला वक्ता कार्तिक रघुवंशी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सद्दाम सैफी सहसवान विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष हरवीर सिंह सहसवान के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामपाल सिंह शामिल हुए। चौपाल का आयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह यादव और वीरपाल सिंह ने किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा एसआईआर प्रक्रिया से पूरे जनपद में रोष है मतदाता मत जुड़वाने को भटक रहे हैं, रोजगार पर नहीं जा रहे, चिंतित हैं। जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार द्वारा गरीब मजदूर और किसानों को वरदान साबित हुई, ग्रामीणों को गृह जरूरतों में मददगार साबित हुई, मनरेगा योजना में 12 करोड़ मजदूर पंजीकृत हैं जिनके रोजगार पर संकट है। कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने ग्रामीण जन से 9837010606 ये no डायल करवाया जिन्होंने vbram g का विरोध किया। जनता से अनुरोध किया सभी लोग इस no पर डायल करें अपना विरोध दर्ज करवाएं। जिला प्रवक्ता उपासना चौहान व वक्ता कार्तिक रघुवंशी ने कहा सरकार‌ ने प्रशासनिक बल का दुरूपयोग कर हिन्दू समाज के धर्मगुरु शंकराचार्य को प्रताड़ित किया है यह उनकी सत्ता का घमंड है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सद्दाम सैफी ने कहा किसानों को कांग्रेस सरकार ने 76000 करोड़ रुपए से कर्ज मुक्त बनाया, सरकार भविष्य में भी किसानों की कर्ज माफी को लेकर प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेता राजवीर सिंह यादव ने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा सहसवान क्षेत्र भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही पिछड़ा हुआ है।
कार्यक्रम में जगत ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, महेंद्र सिंह यादव, किशन सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह, राजपाल सिंह नरेंद्र सिंह, धनवीर सिंह, सनोद कुमार सिंह, राकेश, महबूब अली शबाब अली, सादिक अली ,महेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंबियापुर सोमवीर सिंह यादव ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस