10:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नगरपालिका में कवि सम्मेलन मुशायरे में संयोजक का हुआ अपमान !

बदायूं – गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका बदायूं में लम्बे समय से कवि सम्मेलन व मुशायरा होता आ रहा। गत वर्षों की भांति भी कार्यक्रम था । जिसमें बबाल भी हुआ और कुछ कवियों और शायरों ने विरोध करते हुए कार्यक्रम नहीं पढ़ा और चले गए। कारण यह था कि इस कार्यक्रम में नौ संयोजक और कुछ सहसंयोजक थे। लेकिन अशोक खुराना स्वयं को मुख्य संयोजक मानकर पूरे कार्यक्रम को हमेशा से हाईजैक करते रहें है इस बात को लेकर कवि और शायर अंदरखाने विरोध करते रहे हैं इस बार वह विरोध खुलकर सामने आ गया है। जब कार्यक्रम चल रहा था । तो मंच पर आशा राठौर, डा मनवीर सिंह, डा गीतम सिंह व अशोक खुराना बैठे हुए थे। लोगों का कहना था कि जब नौ संयोजक हैं तो एक ब्यक्ति सर्वेसर्वा कैसे हो सकता है। कौन कौन कवि आएंगे। कौन संचालन करेगा। ये सब खुराना जी तय करते रहे हैं आखिर अकेले खुराना जी ही क्यों। उन संयोजकों में से जो मौजूदा संयोजक थे उनको मंच पर स्थान नहीं दिया गया। इसको लेकर मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई । तो खुराना जी बिफर गए और चीखने चिल्लाने लगे। प्रदीप दुबे संयोजक जब मंच पर बैठने चले तो मंच पर बैठने नहीं दिया और विरोध करने लगे जबकि मौजूदा लोगों का कहना था मंच पर या तो सभी संयोजक बैठेंगे अथवा कोई नहीं बैठेगा। इस संदर्भ में ईओ को फोन पर अवगत कराया गया। सभी शायर कवि रात्रि में ही चेयरपर्सन फात्मा रजा के आवास पर पहुंचे जिसपर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में एकाधिकार खत्म होगा सबको सम्मान मिलेगा। सभी संयोजकों की सहमति से कार्यक्रम होगा। एक छत्र राज्य समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस